जानिए पुश अप्स करने के फायदे

पुश अप्स से एब्ज, कंधे, सीने और ट्राइसेप्स को मजबूती मिलती है। यह अपर बॉडी के लिए सबसे सबसे अच्छी एक्सरसाइज में से एक है। इस वर्कआउट से पुरुषों को बॉडी में वी-शेप मिलता है। इस कारण पुरुष मजबूत और एट्रेक्टिव लगते हैं।

Image result for पुश अप्स

शरीर में लचीलापन बेहतर बनाए रखने के लिए पुश-अप्स किया जा सकता है। पुश-अप्स करते हुए जब आज अपने शरीर को नीचे की ओर ले जाते हैं तो आपकी पीठ की मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं। और जब आप शरीर को ऊपर ले आते हैं तो आपके बाइसेप्स के मसल्स स्ट्रेच होते हैं। ऐसे में लगातार इसकी प्रैक्टिस से आपके शरीर का लचीलापन बढ़ता है।

पुश अप्स के फायदे पुरुषों के लिए सबसे ज्यादा है क्योंकि इससे टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन का स्तर बढ़ता है। यह पुरुषों के लिए बहुत लाभदायक होता है। इससे हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

Image result for पुश अप्स

स्टैंडर्ड पुश अप वर्कआउट का सबसे आसान तरीका माना जाता है। इसे करने के लिए आपको प्लैंक की पुजिशन में आना होता है। इसके बाद नीचे की ओर यानी जमीन की ओर आएं और अपने सीने से जमीन को छुएं। दोबारा सामान्य पुजिशन में पहुंच जाएं। यह प्रक्रिया सेट के अनुसार दोहराएं।

अगर आपके शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी न हो तो कंधों और पीठ पर चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है। पुशअप्स आपके शरीर को फ्लेक्सिबल तो बनाता ही है साथ ही बॉडी स्ट्रॉन्ग भी बनाता है। अगर आप पुशअप्स का नियमित अभ्यास करें तो इससे आप कठिन से कठिन एक्सरसाइज आराम से कर ले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *