जानिए सेब का जूस पीने के फायदे
सेब का जूस, एक बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक जूस रेसिपी है। वैसे तो बाजार में एप्पल जूस आसानी से मिल जाता है, लेकिन उसमें शुद्धता की कोई गारंटी नहीं होती। इसी कारण घर पर सेब का जूस निकालना ज्यादा बेहतर है। इसे निकालना बहुत ही आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता है। आप सब जानते ही होंगे कि सेब सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। इसी तरह सेब के जूस के भी अनेक फायदे हैं.
एप्पल जूस से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ती है, जिससे आपको बार-बार सर्दी, जुकाम और अन्य संक्रमण नहीं होते।
आजकल हवा में मौजूद कई अशुद्धियों के कारण आपकी त्वचा को बहुत ज्यादा नुकसान होता है। सेब का जूस पीने से न केवल त्वचा अच्छी होती है, बल्कि उसकी खोई हुई रौनक भी लौटने लगती है।
एप्पल जूस से त्वचा के मुंहासे और झुर्रियां ठीक होती हैं।
सेब के जूस में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे सही वजन बना रहता है।
एप्पल जूस से आपका पाचन और भूख दोनों बढ़ते हैं।
सेब में ऐसे तत्व होते हैं, जिनके कारण आपके दिल का स्वास्थ्य अच्छा होता है।
एप्पल जूस पीने से आपके शरीर में मौजूद सारी अशुद्धियां निकलती हैं।
अगर आपको अपने लिवर को स्वस्थ रखना है, तो आपको नियमित रूप से सेब का जूस पीना चाहिए। क्योंकि सेब के जूस से आपका पाचन अच्छा होता है, इसीलिए इससे लिवर का सवास्थ्य भी बेहतर होता है।
ये बात तो सब जानते हैं कि सेब के जूस में आयरन होता है और आयरन की कमी के कारण शरीर में खून की कमी होती है। इसके लिए एप्पल जूस एक बहुत अच्छा विकल्प है।
एप्पल जूस पीने का एक मुख्य फायदा ये भी है कि इससे आपका कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
सेब का जूस आंखों के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। इससे आंखों में खून का प्रवाह नियमित रहता है और आंखें स्वस्थ रहती हैं।
एप्पल जूस को पीना शरीर के लिए बहुत ही अच्छा है। इससे न केवल शरीर को पानी मिलता है, बल्कि शरीर की ऊर्जा में भी वृद्धि होती है।