जानिए आइसक्रीम के फायदे

यदि आप डाइट पर हैं और कैलोरी काउंट कर रहे हैं, तो शायद आपको आइसक्रीम खाने में कोई रुचि नहीं है। लेकिन, अगर आपको पता चले कि आइसक्रीम खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा यदि सीमित मात्रा में आइसक्रीम का सेवन करते हैं तो यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकती है।

यदि पोषक तत्वों की बात की जाएं, तो आइसक्रीम में महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं। ये आपके शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। आपको शायद पता होगा कि आइसक्रीम में कैल्शियम और फास्फोरस की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करते हैं।

इसके अलावा इसमें मौजूद पोटेशियम, आपके ब्लड प्रेशर को कम करता है और विटामिन बी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। विटामिन बी, टिश्यू रिपेयर और कोशिकाओं के विकास में भी मदद करता है। आइसक्रीम में विटामिन K भी होता है जो रक्त के थक्के जमाने वाले तंत्र का एक महत्वपूर्ण तत्व होता है।

यदि आप आइसक्रीम का सेवन करने से बचते हैं क्योंकि आपको लगता है कि इससे आपका वजन बढ़ सकता हैं, तो आपका सोचना गलत है। क्योंकि उल्टा आइसक्रीम के सेवन से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। हो सकता है कि आपको नहीं पता कि, जब आप कुछ ठंडा खाते या पीते हैं तो आपका शरीर अधिक कैलोरी बर्न करता है।

शोधकर्ताओं के अनुसार जिन महिलाओं ने सप्ताह में दो या उससे अधिक बार फुल फैट वाले प्रोडक्ट और आइसक्रीम का सेवन किया, उनमें ओव्यूलेशन से जुड़े बांझपन का जोखिम 38 प्रतिशत तक कम हुआ था। सप्ताह में कम से कम एक बार आइसक्रीम जरूर खाएं क्योंकि यह महिलाओं की प्रजनन शक्ति को बढ़ाने में मदद करती है।

क्या आपने कभी किसी दिन अपने बच्चों को या अपने आप को इनाम देने के लिए आइसक्रीम का उपयोग किया है? क्योंकि यह इनाम कार्बोहाइड्रेट, फैट और प्रोटीन में भरपूर होता है, इसलिए आइसक्रीम का सेवन आपके मूड को अच्छा और एनर्जी को बढ़ाने में लाभकारी साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *