जानिए काजल लगाने का सही तरीका

महिलाएं काजल का उपयोग अपनी आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करती हैं। यह महिलाओं की ब्यूटी का एक अहम हिस्सा है, जिसे लगाने पर आंखें सुंदर और बड़ी दिखाई देने लगती हैं। काजल को “कोहल” नाम से भी जाना जाता है। काजल एक सॉफ्ट और क्रीमी प्रोडक्ट है, जिसके इस्तेमाल से आपकी आंखों में चमक आती है। कई लोग काजल तो लगाते हैं, लेकिन इसे लगाने का सही तरीका उन्हें नहीं पता होता। इसलिए, अगर आप रोजाना आंखों में काजल का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इसके बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए।

अगर आप काजल जैसे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल रोजाना करतीं हैं, तो आज का हमारा ये आर्टिकल जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको बताएंगे आंखों में काजल लगाने के फायदे व नुकसानों के बारे में। इतना ही नहीं, यहां आप जान सकते हैं आंखों में काजल लगाने का सही तरीका भी।

काजल लगाने का सही तरीका –
काजल लगाना बहुत ही आसान है, लेकिन इसे लगाने के बाद आपकी आंखें तभी खूबसूरत दिखेंगी, जब आप इसे सही तरह से अप्लाई करेंगे। तो चलिए नीचे जानते हैं, आंखों में काजल लगाने का सही तरीका।

सामग्री-

काजल
स्मजिंग ब्रश
प्राइमर
मस्कारा या आईशैडो
काजल लगाने की विधि-

काजल लगाने से पहले चेहरे को क्लींजर या फेस वॉश से साफ कर लें।
अब आंखों के आसपास के हिस्से को सूखे टॉवेल से अच्छी तरह से पोंछ लें।
अगर आपकी स्किन ऑयली है और आंखों के आसपास तैलीय त्वचा को साफ करना चाहते हैं, तो फेस पाउडर का इस्तेमाल करें।
अब काजल लें और सबसे पहले इसे अपनी आंखों की निचले वॉटरलाइन यानि रेखा पर काजल लगाएं। इसे एक गहरा रंग प्रदान करने के लिए बाहरी कोनों या क्षेत्र से काजल लगाना शुरू करें। अगर आपकी छोटी हैं, तो काजल को अंदर के कोनों पर न लगाएं, इससे आपकी आंखें और भी छोटी दिखेंगी।
काजल अप्लाई करने के बाद इसके ऊपर एक बार और काजल लगाएं। ऐसा करने से काजल लंबे समय तक चलेगा और आपकी आंखों को अट्रेक्टिव लुक देगा। अगर आपकी आंखें छोटी हैं, तो बाहरी कोनों पर ध्यान दें। इससे आंखें बड़ी दिखती हैं।
अब नुकीली काजल पेंसिल का यूज करते हुए आंख के बाहरी तरफ से काजल लगाना शुरू करें और अंदर की ओर ले जाएं। शुरूआत में उतना ही काजल लगाएं, जितना आपको अपनी आंखों पर अच्छा लगे।
अब काजल को स्मज करने के लिए स्मजिंग ब्रश का उपयोग करें।
अपनी आंखों को और निखारने के लिए लिक्विड लाइनर के बजाए अपनी काजल पेंसल का उपयोग करके अपर वॉटरलाइन को लाइन करें। इसके साथ लैशेस को लाइन करना ना भूलें। ऐसा करने से आपकी पलकों को घना लुक मिलेगा।
अब आंखों की ऊपरी पलक पर काम करना शुरू करें। इसके लिए पहले अपनी आंख बंद करें और बाहरी कोने से आंतरिक कोने तक एक सॉफ्ट लाइन खीचें। अच्छे एप्लीकेशन के लिए छोटे स्ट्रोक का उपयोग करें और धीरे-धीरे अपनी इच्छा के अनुसार इसे मोटा करें।
अब आखिरी में आप चाहें, तो न्यूट्रल या कलर आईशैडो का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस पूरी प्रक्रिया में आप अपनी भौहों को न भूलें। इन्हें घना करने के लिए ब्रो पोमेड का इस्तेमाल करें। शादी पार्टी में आप आर्टिफिशियल आईब्रो या फिर विभिन्न रंगों के काजल लगाकर अपनी आंखों को और खूबसूरत दिखा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *