जानिए स्तनपान के दौरान बर्थ कंट्रोल करने का सही तरीका

दोस्तों आपको बता दे कि अधिकतर पेरेंट‌स अपने पहले और दूसरे बच्चे के बीच बीच अंतर रखना चाहते हैं। ताकि उनकी देखभाल अच्छे से की जाए। लेकिन, अधिकतर महिलाएं इस बात को लेकर परेशान रहती हैं कि वे बर्थ कंट्रोल कैसे कर सकती हैं? यूं तो माना जाता है कि अगर मां नियमित रूप से बच्चे को स्तनपान कराती है तो वह बहुत हद तक अनचाहे गर्भधारण से बच सकती है।

गर्भनिरोधक इंजेक्शन
दोस्तों गर्भधारण से बचने के लिए स्तनपान के दौरान आप गर्भनिरोधक इंजेक्शन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस इंजेक्शन का नाम डिपो मेड्रोक्सी प्रोजेस्ट्रॉन एसीटेट है। इस इंजेक्शन के प्रयोग से महिला को तीन माह गर्भ धारण होने का रिस्क नहीं रहता है। इस इंजेक्शन का असर महिला के अंडाणु पर पड़ता है। इसके बाद बच्चेदानी के मुंह पर एक झिल्लीनुमा दीवार बन जाती है, जिससे महिला के शरीर में शुक्राणु नहीं जा पाते हैं। इससे बर्थ कंट्रोल होता है।

कंडोम
दोस्तों सेफ सैक्स के लिए अधिकतर लोग कंडोम का इस्तेमाल बेस्ट मानते हैं। यह एक रबड़ का बना सबसे सुरक्षित गर्भनिरोधक उपाय है, जिससे सेक्स के दौरान शुक्राणु महिला के गर्भाशय में प्रवेश नहीं कर पाते हैं। कंडोम महिला और पुरुष दोनों के लिए उपलब्ध हैं।

गर्भनिरोधक रिंग्स
गर्भनिरोधक रिंग्स को डॉक्टर महिला के योनि के अंदर फिक्स करते हैं, जिससे गर्भ धारण नहीं होता है। यह रिंग नर्म प्लास्टिक की बनी होती है। इस रिंग पर हार्मोन की एक पर्त रहती है जो बर्थ कंट्रोल में मदद करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *