Know the story of the mysterious pool, water starts rising as you clap…

जानिए रहस्यमयी कुंड की कहानी, ताली बजाते ही ऊपर उठने लगता है पानी…

दुनिया अजीब रहस्यों से भरी है जिनमें से कुछ का पता लग गया है तो कुछ आज भी रहस्य बने हुए हैं। दुनिया में बहुत से जलकुंड है जिनके रहस्य आज भी अनसुलझे हैं। लेकिन ऐसा ही एक रहस्यमयी कुंड भारत में भी है। इस कुंड का रहस्य जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे और सोचेंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है।

ये रहस्यमयी कुंड झारखंड के बोकारो जिल में स्थित है। इसके बारे में कहा जाता है कि अगर आप इस कुंड के सामने ताली बजाएंगे तो पानी अपने आप ऊपर उठने लगता है। यह देखने में ऐसा लगता है जैसे किसी बर्तन में पानी उबल रहा है। इस रहस्य का पता आज तक भू-वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए हैं।

लोगों की मान्यता है कि इस कुंड के पानी में नहाने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं।भू-वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर इस कुंड के पानी से नहाने पर चर्म रोग दूर होते हैं तो इसका मतलब ये है कि इसमें गंधक और हीलियम गैस मिला हुआ है। इस जगह पर हर साल मकर संक्रांति पर मेला लगता है। दूर-दूर से लोग यहां नहाने के लिए आते हैं।

इस रहस्यमयी कुंड के पास ही दलाही गोसाईं नामक देवता का स्थान है, जहां हर रविवार को लोग पूजा करने के लिए आते हैं। इसे दलाही कुंड के नाम से जाना जाता है। यह कंक्रीट की दीवारों से घिरा हुआ है। कहते हैं कि इस कुंड में से गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म पानी निकलता है। यह भी एक रहस्य ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *