जानिए हाथ की त्वचा टोन करने के उपाय

कई लोगों को हाथ पर या शरीर के बाकि अंगों के अतिरिक्त फैट होता है जिसकी वजह से उन्हें शर्मिंदी महसूस होती है। हाथ पर ज्यादा फैट की वजह से आप मनचाहे कपड़े नहीं पहन पाते हैं। अगर समय की वजह से आप हाथ से अतिरिक्त फैट कम नहीं कर पाते हैं। हाथों से फैट हटाने के लिए बाजार में कई क्रीम मिलते हैं जो त्वचा टाइट बना देती हैं। इस तरह के ट्रीटमेंट के कई साइड इफेक्ट होते हैं साथ ही यह काफी महंगे होते हैं। हाथ की त्वचा को टाइट करने और निखारने के लिए आप बिना एक्सरसाइज किए कुछ तरीके भी अपना सकते हैं। य़ह उपाय काफी प्रभावी होते हैं। तो आइए आपको उन उपायों के बारे में जो आसानी से हाथों की त्वचा टोन करने और रंगत सुधारने में मदद करते हैं।

हल्दी:

हल्दी का इस्तेमाल कई सालों से त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के किया जाता रहा है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच दही और 1 चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को 20 मिनट तक हाथ पर लगाकर रखें। 20 मिनट बाद पानी से हाथ धो लें।

ग्लिसरीन:

ग्लिसरीन त्वचा को मॉइश्चर प्रदान करके इसके लचीलेपन को बरकरार रखने में मदद करती है। इसके लिए 1 चम्मच ग्लिसरीन में आधा चम्मच समय मिलाकर इस पेस्ट को हाथ पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक लगे रहने दें ताकि त्वचा इसे अवशोषित कर लें। उसके बाद हाथ को ठंडे पानी से धो लें। यह हाथ के फैट को दृढ़ बनाने में मदद करता है।

दूध:

दूध त्वचा को टोन करने के साथ निखारने में भी मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच दूध और 1 चम्मच शहद को मिला लें। इसे हाथ पर लगाएं और त्वचा पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। 10 मिनट तक लगे रहने दें। उसके बाद गुनगुने पानी से हाथ को धो लें।

अंडा: अंडा आपके हाथ के फैट को दृढ़ बनाने में मदद करता है। इसके लिए 2 अंडों के सफेद भाग को फैट लें। अब इसमें 1 चम्मच दूध, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस मास्क को हाथ पर लगाएं। इसे आधे घंटे तक लगे रहने दें। उसके बाद गुनगुने पानी से हाथ धो लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *