जानिए समुद्र में डूबे दुनिया के प्राचीन सबसे बड़े शहर!

आज हम बात करेंगे दुनिया के उन प्राचीन शहरों की जो आज पानी में दफ़न है। प्राचीन समय में कई ऐसे विकसित शहर थे जो समय के साथ पानी में दफन हो गए। जैसे कि भगवान श्रीकृष्ण की नगरी द्वारिका जिसके अवशेष कैम्बे की खाड़ी में मिले हैंं। आज हम उन्हीं पानी में दफ़न हो चुके शहरों की बात करेंगे। पानी के अंदर स्थित आज इन शहरों के अवशेष किसी अजूबे से कम नहीं है। पानी के अंदर से इन शहरों को देखने के लिए आपको कवर ड्रेस पहन के जाना होगा:

  1. क्लियोपैट्रा अलेक्जेंड्रिया, इजिप्ट: क्लियोपैट्रा का निर्माण इजिप्ट के शासक अलेक्जेंडर ने करवाया था। लगभग 1,600 साल पहले यह शहर जलमग्न हो गया था। ऐसा कहा जाता है कि चर्चित सुंदरी क्लियोपैट्रा की याद में इस शहर का निर्माण किया गया था। 1998 में समुंदरी पुरातत्वविदों ने इस शहर को ढूंढ निकाला था।
  2. पावलों पेैटरी, ग्रीस: ग्रीस के अंदर इस शहर को पुरातत्विक प्राचीन साइट के रूप में जाना जाता है। कभी यह शहर भूकंप के कारण पानी के अंदर समा गया था। इसके खंडहरों को देखकर पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि यह मानव निर्मित है। हालांकि इस शहर को सड़कों, वास्तुकला और कबरों सहित योजनागत तरीके से बनाया गया था।
  3. पोर्ट रॉयल, जमैका: जमैका का पोर्ट रॉयल शहर आज भले ही जलमग्न हो गया है पर कभी यह शहर यूरोप के बड़े शहरों में शुमार होता था। यहां की शराब काफी लोकप्रिय थी और साथ ही यहां वेश्याएं लोगों का मनोरंजन करने के लिए प्रसिद्ध थी। जून 1962 में यह शहर जलमग्न हो गया जिसमें 2000 लोगों की मौत हो गई थी।
  4. द्वारिका भारत: भारत के गुजरात प्रांत में कैम्बे की खाड़ी में प्राचीन द्वारिका शहर के अस्तित्व मिले हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह भगवान श्री कृष्ण की प्राचीन द्वारिका नगरी है। यह भारत के सबसे प्राचीनतम शहरों में से एक है। गोमती नदी के किनारे स्थित यह शहर भगवान श्री कृष्ण की मृत्यु के बाद पानी में जलमग्न हो गया था।
  5. पिरामिड ऑफ योनागुनी जीमा, जापान: जापान के युर्कु आईलैंड के समीप द पिरामिड ऑफ़ योनागुनी जीमा का अस्तित्व मिला है। एक ही पत्थर से निर्मित इस पिरामिड को लेकर जानकारों के मतभेद हैं। कोई इसे मानव निर्मित कहता है तो कोई इसे प्रकृति द्वारा निर्मित बताता है। यह 10,000 ईसापुर समुद्र में जलमग्न हो गया था वर्तमान में यह 250 फीट गहरे पानी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *