जानिए बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाए

बच्चे को अगर अंदरूनी तौर पर भी स्ट्रॉन्ग बनाना है, तो उसके लिए हड्डियों का मजबूत होना बेहद जरूरी है। हमारे शरीर का पूरा वजन हमारी हड्डियों पर ही निर्भर करता है। हड्डियों के सहारे ही हम खड़े होते हैं, बैठते या फिर चल फिर पाते हैं। बच्चों की हड्डियों का अच्छी तरह से विकास होना बहुत जरूरी है, वरना आगे चलकर उन्हें सेहत संबंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Image result for बच्चों की हड्डियों को मजबूत

बच्चों की हड्डियों के लिए जरूरी हैं पर्याप्त पोषक तत्व
पोटेशियम, विटामिन-के और मैग्नीशियम आपके शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करते हैं। ये सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स को पाने के लिए हेल्दी फूड जैसे सब्जियां और फलों को डायट में शामिल करें।

Image result for बच्चों की हड्डियों को मजबूत

इन चीजों को करें बच्चों की डायट में शामिल:
सोया मिल्क– बच्चों को सोया मिल्क दें। इससे हड्डियों का पूरी तरह विकास होता है। साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

शकरकंद- शकरकंद कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। आप इसे भूनकर उन्हें खिला सकते हैं।

अनानास- अनानास का सेवन करने से भी हड्डियों को मजबूती मिलती है। बता दें 100 ग्राम अनानास में 47.8 ग्राम विटामिन-सी होता है।

Image result for अनानास

रोजाना शारीरिक व्यायाम करना बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाता है।

हम मसल्स को जितना इस्तेमाल वो उतनी मजबूत होती है। ऐसा ही हड्डियों में भी होता है। आप इन पर जितना काम करेंगी ये उतनी मजबूत होती हैं। बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज हैं- वॉकिंग, रनिंग, डांसिंग, टेनिस, बॉस्केटबॉल आदि। आप चाहे तो साइकलिंग या स्वीमिंग में उन्हें पार्टिसपेट करा सकते हैं। इससे उनकी हड्डियों में ताकत आएगी और साथ ही उनमें कॉन्फीडेंस भी बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *