जानिए एनल सेक्स करने से क्या फायदे मिलते हैं?
एनल सेक्स करने से वो तमाम फायदे मिलते हैं, जो किसी भी सेक्शुअल एक्टिविटी के बाद आपको मिलते हैं। जैसे, सेक्शुअल एक्विटी में मिलने वाले ऑर्गेज्म का इन निम्नलिखित चीजों से संबंध माना जाता है।
लिबिडो में बढ़ावा
बेहतर त्वचा
सिरदर्द में आराम
स्ट्रेस में कमी
दिल की बीमारी, हाइपरटेंशन या स्ट्रोक का खतरा कम होना
मूड खुशनुमा होना
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार
इम्यून सिस्टम मजबूत होना
गहरी नींद
इसके अलावा, एनल सेक्स से इरेक्टाइल डिस्फंक्शन, प्रोस्टेटाइटिस और पेनफुल इजेकुलेशन की समस्या में राहत मिलती है। लेकिन, इन सभी समस्याओं के लिए किसी डॉक्टर से परामर्श करना उचित रहेगा।
एनल सेक्स सिर्फ पेनिस द्वारा एनल पेनिट्रेशन से ही नहीं होता है, बल्कि इसे सेक्स टॉय, वाइब्रेटर्स, डिल्डो, बट प्लग्स आदि के द्वारा भी किया जा सकता है। इन सभी स्थितियों में एनल सेक्स के दौरान कुछ खास तरह की सावधानियां बरतनी होती हैं। वरना, इससे आपको कई खतरनाक बीमारियों या स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।