जानिए पुरुषों की सेक्स लाइफ में क्या-क्या दिक्कतें होती हैं

पुरुषों की सेक्स लाइफ से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन मुख्य रूप से इस लिस्ट में इजैक्युलेशन डिसऑर्डर, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन और सेक्शुअल डिजायर या लिबिडो की कमी होते हैं। आइए, इन समस्याओं के बारे में जानते हैं।

इजैक्युलेशन की समस्या
इजैक्युलेशन डिसऑर्डर कई तरह का हो सकता है। इसमें प्रीमैच्योर इजैक्युलेशन, रिटार्टेड इजैक्युलेशन और रेट्रोग्रेड इजैक्युलेशन शामिल होते हैं। जब पेनिट्रेशन से पहले या पेनिट्रेशन के तुरंत बाद वीर्य स्खलित हो जाता है, तो प्रीमैच्योर इजैक्युलेशन कहा जाता है। इसके अलावा, जब पेनिट्रेशन के बाद इजैक्युलेशन होने में देरी होने पर भी समस्या होती है। इससे ऑर्गेज्म प्राप्त करने में दिक्कत होती है। रेट्रोग्रेड इजैक्युलेशन उसे कहा जाता है.

इरेक्शन की समस्या
पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन को नपुंसकता भी कहा जाता है। जिसमें, इंटरकोर्स के लिए पुरुषों की पेनिस में जरूरी इरेक्शन नहीं हो पाता है। यह मुख्य रूप से पुरुषों में रक्त प्रवाह में कमी या दिक्कत के कारण होता है।

पुरुषों के शरीर में ब्लड फ्लो खराब होने की वजह से होने वाली सेक्शुअल प्रोब्लम को ठीक करने के लिए रक्त प्रवाह सुधारने वाली दवाओं का उपयोग किया जाता है। जो कि उनकी रक्त वाहिकाओं को खोलकर उनमें रक्त प्रवाह को सुधारती हैं। इसके अलावा, कुछ दवाएं प्रीमैच्योर इजैक्युलेशन को ठीक करने के लिए भी उपलब्ध हैं।

अगर, पुरुषों को मानसिक समस्याओं की वजह से सेक्शुअल प्रॉब्लम हो रही है, तो उनके मानसिक समस्याओं का इलाज किया जाता है। जिसके लिए एंटीस्ट्रेस व एंटीडिप्रेसेंट दवाओं और मनोचिकित्सक की मदद ले जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *