जानिए आखिर महिलाओं की किन गल्तियों से मां लक्ष्मी नही करती है घर में प्रवेश

हमारे भारत देश में जंहा लड़कियो को देवी का रूप माना जाता है तो वही शादी के बाद उन्हे घर की लक्ष्मी का दर्जा दिया जाता है तभी हर किसी शुभ कार्यों में महिलाओं को ही आगे रखकर पूजा अर्चना की जाती है। महिलाएं ही वो गृहणी होती है जो घर को संवार सकती है या फिर बिगाड़ सकती है। इसलिए कहा जाता है कि जिस घर में महिलाएं पूरे नियम के अनुसार घर को संभालती है उस घर में कभी किसी चीज़ की कमी नहीं होती है। और यदि महिलाये नियम का उल्लंघन कर रास्ता भटक जाती है तो उनके घर से भी लक्ष्मी मुंह मोड़ कर चली जाती है। उस घर में दरिद्रता का वास होने लगता है। जिससे घर में हमेशा ही धन की कमी बनी रहती हैं और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है, इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि महिलाओं को कौन से काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम

हर ग्रहस्त महिला को अपने घर की खुशहाली कa बनाये रखने के लिये कुछ चीज़ों का विशेष ध्यान रखना चाहिए और अगर वे इन चीज़ों का उल्लंघन करती हैं, तो घर में तरह तरह की समस्याएं आती हैं। इसलिए महिलाओं को नीचे बताए गए काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए

  1. यदि कोई महिला सुबह देर से उठकर बिना नहाये रसोई घर में खाना बनाती है तो उस घऱ में मां लक्ष्मी का वास कभी नही होता है।
  2. महिला शाम के समय सूरज के ढलने के बाद झाड़ू लगाती हैं, तो उस घर की उन्नति कभी नहीं हो सकती है।
  3. यदि कोई महिला घर की दहलीज पर बैठकर खाना खाती हैं, तो उसके घर में धन का अभाव रहता है।
  4. जो महिला दरवाजे पर या झाड़ू पर पैर मारती है, उसके घर में मां लक्ष्मी की कृपा कभी नही बरस सकती है।
  5. जिस घर की रसोई में रात को जूठे बर्तन पड़े रहते हैं, उस घर में कभी भी धन नहीं टिकता है और पैसे पैसे की तंगी बनी रहती है।
  6. जिस घर की महिलाएं हमेशा लड़ाई झगड़ा करती है उस घर में माता लक्ष्मी का वास कभी नहीं हो सकता हैं।
  7. जो महिलाएं झाड़ू को पैर से छूती हैं, तो उस घर के लोग कभी सुखी नहीं रहते हैं।
  8. जिस घर की महिलाएं रोज़ाना स्नान नहीं करती हैं, उसके घर में रोग दरिद्रता के साथ धन की तंगी हमेशा रहती है।
  9. अगर घर की महिलाएं पूजा पाठ नहीं करती हैं, तो घर में आर्थिक तंगी बरकरार रहती है।
  10. जो महिला अपने घरे के बड़े-बुजुर्गों को कोई मान सम्मान नहीं करती है, उसके घर में भी लक्ष्मी माता प्रवेश नहीं करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *