जानिए अक्षय कुमार को बॉलीवुड में इतना सराहा क्यो जाता है

जैसे कि हम सब जानते है कि अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक नामी अभिनेता हैं, इसीलिए उनकी सब लोग सरहाना करते हैं और उसके कुछ खास कारण हैं जो आज हम आपको बताने वाले है। तो चलिए जानते है।
आपको बतादे की अक्षय कुमार किसी भी तरह का नशा नहीं करते और ना ही आज तक उन्होंने कभी कोई तमाशा बनाया हैं। वो दारु और सिगेरट को हाथ तक नहीं लगाते हैं।

शायद आपको पता ना हो तो बतादें की वो पुरे बॉलीवुड मे सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले अभिनेता रह चुके हैं। साल 2017 मे उन्होंने 29.5 करोड़ टैक्स भरा था,तो है ना ये कमाल की बात।
अक्षय कुमार काफी चैरिटी भी करते हैं पर कभी इसका बखान नहीं किया। महाराष्ट्र मे ज़ब सूखा पड़ा था तब उन्होंने वहाँ के 180 परिवारों की मदद के लिए 90 लाख रुपए दिए थे और चेन्नई फ्लड के समय उन्होंने 1 करोड़ रुपए दिए थे।

आपको बतादें की अक्षय कुमार अपने ज्यादातर स्टंट्स खुद करते हैं पर फिर भी ये निश्चित करते हैं की उनके स्टंट करने वाले व्यक्ति को पूरी तनख्वा मिले।
शायद आपको पता ना हो तो बतादे की उन्होंने मुंबई मे मार्शल आर्ट स्कूल खोला हुआ हैं लड़कियों को खुद की रक्षा करना सीखाने के लिए है और अब तक वहाँ से 4000 महिलाये ट्रेनिंग ले चुकी हैं।

अक्षय कुमार ने एक बार काम पर जाते हुए आगे जाती गाड़ी से आदमी को कुछ बाहर फेकते हुए देखा और फिर वो खुद उतर क़र गए और उस व्यक्ति को समझाया।
तो अब आप समझ ही गए होंगे कि लोग अक्षय कुमार को इतना ज्यादा क्यो पसंद करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *