Big announcement of UP government, students will enter the next class without taking the exam

जानिए क्यों अनिवार्य हुआ हर किसी का मास्क पहनना

उत्तर प्रदेश में मास्क की अनिवार्यता
उत्तर प्रदेश के एडिशनल चीफ सैकेटरी अवनीश अवस्थी ने मीडिया रिपोर्ट के माध्यम से बताया कि जो भी लोग मास्क पहनकर बाहर नहीं निकलेंगे तो उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा।

दिल्ली में मास्क की अनिवार्यता
बुधवार को दिल्ली में भी मास्क को अनिवार्य कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि मास्क लगाने से कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। दिल्ली में कोविड-19 के हॉट स्पॉट को सील किया जा चुका है। दिल्ली में संक्रमित व्यक्तियों की बहुत तेजी से बढ़ रही है। यहां एक हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

महाराष्ट्र में मास्क की अनिवार्यता
महाराष्ट्र में भी कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए मास्क सभी व्यक्तियों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही लोगों को ये भी चेतावनी दी गई है कि जो लोग पब्लिक प्लेस में मास्क नहीं पहनेंगे, उन पर सेक्शन 188 के तहत एक्शन लिया जाएगा। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या भी आग की तरह बढ़ रही है।

चंड़ीगढ़ में मास्क की अनिवार्यता
चंदीगढ़ में मंगलवार को ही सरकार की ओर से मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया था। यूनियन टेरिटरी एडवाइजर मनोज परीदा ने कहा कि कपड़े का मास्क या कोई भी मास्क फेस में लगाना अब जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि चंदीगढ़ पहली यूनियन टेरिटरी है, जहां मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *