Maharashtra Unlock News: लॉकडाउन में ढील पर अगले चार दिन में फैसला

महाराष्ट्र के मदद एवं पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा है कि अगले चार दिनों के भीतर राज्य में लॉकडाउन शिथिल करने के मुद्दे पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले जनता ने कोरोना से बचाव के लिए सरकार से लॉकडाउन लगाने की मांग की थी। अब जनता मामले कम होने के बाद लॉकडाउन में ढील चाहती है।

वडेट्टीवार ने बताया कि राज्य में अभी 14 जिले रेड जोन में हैं इसलिए वहां पर कड़ा लॉकडाउन लगाए जाने की आवश्यकता है। वरना कोरोना मरीजों का आंकड़ा फिर बढ़ सकता है।

रेड जोन में शामिल जिले
महाराष्ट्र के बुलढाणा, रत्नागिरी, सांगली, यवतमाल, सिंधुदुर्ग, अमरावती, सोलापुर, अकोला, सातारा, वाशिम,बीड, गडचिरोली, अहमदनगर और उस्मानाबाद शामिल हैं। इसलिए यदि 31 मई के बाद राज्य में लॉकडाउन में शिथिलता मिली तो भी इन जिलों में कोई राहत नहीं दी जाएगी।

ब्लैक, व्हाइट और अब येलो फंगस
लोग पहले से ही कोरोना से परेशान थे कि ब्लैक फंगस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। उसके बाद व्हाइट फंगस ने लोगों की नींद उड़ा दी थी। अब इस कड़ी में एक नया नाम जुड़ गया है येलो फंगस का। डॉक्टरों की माने तो यह भी काफी खतरनाक है। उत्तर प्रदेश में येलो फंगस का पहला मरीज मिला है।

महाराष्ट्र में अनलॉक
महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या कम होने के साथ ही राज्य में लगाए गए कड़े प्रतिबंधों को चरणबद्ध तरीके से हटाए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि इस बात पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि एक झटके में इन नियमों को ना हटाया जाए बल्कि चरणबद्ध तरीके से इन्हें कम किया जाए ताकि राज्य की जनता को राहत मिल सके और दोबारा कारोबार पटरी पर लौट सके।

सूत्रों की माने तो ठाकरे सरकार 1 जून से लॉकडाउन के कुछ प्रतिबंधों को हटाने की शुरुआत कर सकती है। पहले और दूसरे चरण में दुकानों को खोलने की इजाजत दी जा सकती है। राज्य में बीते कुछ दिनों से दुकानें बंद होने की वजह से व्यापारियों को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले महीने सरकार दुकानों को खोलने फैसला ले सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *