लॉकडाउन में बच्चों को व्यस्त रखने के उपाय

कोविड-19 महामारी अभी जिस तरह दुनिया भर में अपना प्रभाव दिखा रही है, वैसा भयानक प्रभाव पहले कभी नहीं देखा गया। दुनिया के तमाम देश और वहां की स्वास्थ्य सेवाएं कोरोना वायरस के सामने असहाय नजर आ रहे हैं। कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए कोई दवा नहीं बनी है, इसलिए लोगों को केवल सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी जा रही है।

फ्लू के लक्षण महसूस होने पर खुद को क्वारंटाइन करने की सलाह दी जा रही है, ताकि दूसरे लोग कोरोना से संक्रमित न हों। ऐसे में क्वारंटाइन या लॉकडाउन में रहते हुए आप अपने बच्चों को व्यस्त (बिजी) रखने के लिए कई उपाय कर सकते हैं।

पेंटिंग करना किसे पसंद नहीं होता। बच्चों से लेकर बड़े लोग हमेशा पेन या पेंसिल से पेज या मेज पर कलाकारी करते रहते हैं। इससे आपकी कलात्मक क्षमता बाहर आती है। क्वारंटाइन या लॉकडाउन में रहते हुए बच्चों को व्यस्त (बिजी) रखने के दूसरे उपाय के रूप में आप बच्चों को पेंटिंग करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। आप खुद भी कलाकारी द्वारा अपने मन को दूसरी जगह पर लगा सकते हैं।

बच्चों को व्यस्त (बिजी) रखने के उपाय करते हुए आप अपने बच्चे को गणित के प्रश्न हल करने दें। गणित ऐसा विषय है, जिसमें बच्चों को बहुत मन लगता है और जितना बच्चे प्रश्नों को हल करते जाएंगे, उतना ही उनका उत्साह बढ़ता जाएगा। आपके बच्चे का ज्ञान तो बढ़ेगा ही, साथ ही नए क्लास के लिए भी वे पहले से तैयार हो जाएंगे।

कई साइंस प्रोजक्ट ऐसे होते हैं, जो बच्चों का पूरा दिन व्यस्त रखते हैं। इससे बच्चे कुछ नया और मजेदार करने को सीखेंगे। अगर बच्चे घरेलू सामानों से प्रोजेक्ट बनाएंगे, तो आपको बाहर से कोई सामान लाना भी नहीं पड़ेगा। साइंस प्रोजेक्ट से भी आपके बच्चों का मानसिक विकास होता है। यह क्वारंटाइन या लॉकडाउन के समय बच्चों को बिजी (व्यस्त) रखने के बेहतर टिप्स में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *