अब कोच की भूमिका में नजर आएंगे MS Dhoni, भारतीय क्रिकेट का संवारेंगे भविष्य

भारतीय क्रिकेट के सुनहरे इतिहास की बात की जाये तो उसमें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे बड़ा योगदान रहा है। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने दो-दो विश्व कप समेत तीन आईसीसी टूर्नामेंट पर कब्जा किया। इसके अलावा धोनी ने साधारण योगदान देते हुए भारत को कई महत्वपूर्ण सिरीज़ जितायी हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट को संवारा है। वहीं, अब धोनी भारतीय क्रिकेट को बेहतर बनाने में एक अलग भूमिका में नजर आने वाले हैं।

दरअसल, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की कोचिंग शुरू कर रहे हैं और खास बात इस कोचिंग की ये है कि वे एक जगह बैठ कर देशभर के भावी क्रिकेट स्टारों को क्रिकेट सिखायेंगे। धोनी की इस आनलाइन क्रिकेट कोचिंग में छः साल से बड़ी आयु के सभी क्रिकेटर्स को सीखने का मौका मिलेगा।

धोनी की इस आनलाइन कोचिंग का ऑनलाइन उदघाटन 2 जुलाई को होने वाला है। इससे पहले दुबई में धोनी ने अपनी क्रिकेट कोचिंग शुरू की थी, लेकिन दुबई का कोचिंग सेंटर लीज मामलों के बाद लॉकडाउन और दूसरी औपचारिकताओं की आवश्यकता के कारण फिलहाल बंद पड़ा है। जिसे धोनी दोबारा से शुरू करने के जा रहे हैं।

गौरतलब है कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट से दूर हैं। धोनी ने इसके बाद से कोई भी सीरीज या टूर्नामेंट नहीं खेला है। ऐसे में उनकी क्रिकेट में वापसी को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। फिलहाल धोनी आज कल रांची में ही हैं। हाल ही में उनको ट्रैक्टर चलाते हुए देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *