मेहंदी लगाते समय कभी न करें ये 3 गलतियां

शादी का मौसम एक बार फिर से दस्तक देने वाला है और मेहंदी एक ऐसी रस्म है जो कि हर शादी में निभाई जाती है। मेहंदी की खुशबू से ही पता लग जाता है कि शादियों का मौसम शुरू हो चुका है। आप भले ही दुल्हन हो या दूल्हा, मेहंदी हर कोई लगाता है। मेहंदी का गहरा और जीवंत रंग पाने के लिए काफी धैर्य रखना होता है। आइए आपको बताते हैं कि मेहंदी लगाते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

1 मेहंदी कलाकार का चयन
बाजार में आपको कई मेहंदी लगाने वाले कलाकार मिल जाएंगे। लेकिन आपको अपनी मेहंदी को बेहतरीन बनाने के लिए ग्राहकों से पूछना होगा। इसी के साथ आपको मेहंदी की गुणवत्ता का ख्याल रखना होगा। इस चीज को जांचे कि मेहंदी में किसी भी तरह के कैमिकल का इस्तेमाल ना किया हो।

2 डिजाइन का चयन करना
डिजाइन का चयन करना काफी महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आपकी शादी हो या आपके दोस्त की आपको मेहंदी के डिजाइन का खास ख्याल रखना चाहिए।

3 सही तरीके के आउटफिट पहनें
मेहंदी केवल आपकी हथेली तक ही सीमित नहीं है। इसलिए आपको एक ऐसी पोशाक पहननी चाहिए जिससे आपकी मेहंदी बेकार ना हो जाए। कुछ ऐसा पहने जिससे आप आराम से 3-4 घंटे बैठ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *