पुश अप फिटनेस के साथ बढ़ाता है टेस्टोस्टेरोन, जानिए कैसे

पुरुषों के लिए अपर बॉडी वर्कआउट में पुश अप्स पर बहुत जोर दिया जाता है। एक कारण तो यह है कि इससे चौड़ा सीना मिलने की पुरुषों की इच्छा पूरी होती है। वहीं कई पुश अप्स के फायदे भी हैं।

Image result for पुश अप

पुश अप्स से एब्ज, कंधे, सीने और ट्राइसेप्स को मजबूती मिलती है। यह अपर बॉडी के लिए सबसे सबसे अच्छी एक्सरसाइज में से एक है। इस वर्कआउट से पुरुषों को बॉडी में वी-शेप मिलता है। इस कारण पुरुष मजबूत और एट्रेक्टिव लगते हैं।

एक स्टडी के मुताबिक पुश अप करने वाले पुरुषों में दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसलिए आपकी अपर बॉडी ही नहीं आपके दिल के लिए भी पुश अप जरूरी हो जाते हैं। इस तरह से दिल की बीमारियों से बचना पुश अप्स के फायदे में अव्वल है।

पुश अप्स के फायदे पुरुषों के लिए सबसे ज्यादा है क्योंकि इससे टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन का स्तर बढ़ता है। यह पुरुषों के लिए बहुत लाभदायक होता है। इससे हड्डियां भी मजबूत होती हैं। आपको बता दें कि पुरुषों के दिल की सेहत के लिए यह बढ़िया वर्कआउट है।

स्टैंडर्ड पुश अप वर्कआउट का सबसे आसान तरीका माना जाता है। इसे करने के लिए आपको प्लैंक की पुजिशन में आना होता है। इसके बाद नीचे की ओर यानी जमीन की ओर आएं और अपने सीने से जमीन को छुएं।

पुश अप में स्टैंडर्ड पुश अप की अपेक्षा हाथों को कंधों की चौड़ाई से ज्यादा फैलाना पड़ता है। यह हाथों को मजबूती देता है।

पुश अप वर्कआउट की पुजिशन में आएं और अपने शरीर को नीचे की ओर लाएं। शरीर को पीछे की ओर धक्का दें। जमीन और सीने के बीच क्लैप की जगह बने। दोबारा अपनी पुजिशन में आ जाएं। इस पुश अप्स के फायदे बहुत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *