‘प्यार का पंचनामा पार्ट-3’ की लेटेस्ट अपडेट

बॉलीवुड – प्यार का पंचनामा ने कार्तिक आर्यन के रोल से काफी कामयाबी हासिल हुई थी| इसी रोल के कारण उन्होने बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है| ये फ़िल्म इतनी हिट रही थी कि इसका पार्ट 2 भी बनाया गया था जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी| फ़िल्म के पार्ट 2 के बाद अब फैंस फ़िल्म के पार्ट 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| इस फ़िल्म के पार्ट 3 के बारे में हाल ही में फ़िल्म के डायरेक्टर ने खुद अपडेट दी है, तो आइए जानते हैं फ़िल्म की लेटेस्ट अपडेट|

‘प्यार का पंचनामा पार्ट-3’ की लेटेस्ट अपडेट –

फ़िल्म के डायरेक्टर कुमार मंगत और अभिषेक पाठक इस फ़िल्म को मशहूर फ्रेंचाइजी कहते हैं| वे इस फ़िल्म के तीसरे भाग को बनाने के लिए काफी लंबे समय से काम कर रहे हैं| हाल ही में अभिषेक पाठक ने एक बार फिर से अपनी इस हिट फ्रेंचाइजी के तीसरे हिट का हींट दिया है|

*इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाल का प्रदर्शन किया और साथ ही इसकी सीरीज देश के युवाओं में काफी चर्चा में बनी रहे साथ ही अब फैंस की अगली सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| अभिषेक का कहना है कि हालांकि सभी दर्शक फ़िल्म के अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन जब तक हमें फ़िल्म के लिए कोई सूटेबल स्क्रिप्ट नहीं मिल जाती तब तक हम फ़िल्म का दूसरा पार्ट बनाने के बारे में नहीं सोच सकते| साथ ही किसी भी स्क्रिप्ट पर फ़िल्म बनाकर हम रिस्क नहीं ले सकते हैं| अभी हम फ़िल्म के लिए अच्छी सी स्क्रिप्ट की तलाश कर रहे हैं हो सकता है कि फ़िल्म की अगली सिरीज़ आने में 2 साल तक का समय लगे|

आपको बता दें कि, पिछली दोनों ही सिरीज़ में कार्तिक आर्यन और नुसरत भरुचा मुख्य भूमिका निभाते हुए नज़र आए थे साथ ही दोनों की जोड़ी भी काफी चर्चा में रही थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *