Ramayana beat Sri Krishna as top serial, got a place in top-5 TRP

रामायण को पछाड़ टॉप सीरियल बना श्री कृष्णा, टॉप-5 टीआरपी में इनको मिली जगह

लॉकडाउन के बाद से चैनल्स पुराने कार्यक्रमों पर निर्भर हैं। शूटिंग नहीं हो रही है। दर्शकों की मांग पर शुरु की गई रामायण और महाभारत ने धूम मचा दी है। यह सीरियल्स काफी लोकप्रियता बटोर रहे हैं। इसलिए पुराने सीरियल्स को दोबारा भी दिखाया जा रहा है। चलिए आपको बताते है कि टीआरपी के मामले में कौन सा सीरियल सबसे आगे रहा।

बार्क की 22वें हफ्ते की रिपोर्ट के मुताबिक दूरदर्शन पर रामानंद सागर का सीरियल ‘श्री कृष्णा’ का प्रसारण हो रहा है। श्री कृष्ण की लीलाएं दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। शो इस हफ्ते भी धूम मचाए हुए है और पहले नंबर पर है। बीते दो हफ्ते भी शो पहले नंबर पर ही था। स्टार प्लस ने भी नए ‘महाभारत’ का प्रसारण किया। सीरियल 2013-14 में पहली बार दिखाया गया था।

उस वक्त भी शो दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा था। ‘महाभारत’ इस हफ्ते नंबर दो की पायदान पर रहा। ‘देवों के देव महादेव’ का प्रसारण स्टार प्लस पर किया जा रहा है। यह टीआरपी के मामले में तीसरे नंबर पर है। ‘रामायण’ को दर्शक लगातार पसंद कर रहे हैं। सीरियल को नंबर चार की जगह मिली। पांचवें नंबर पर दंगल टीवी पर प्रसारित ‘बाबा ऐसो वर ढूंढ़ों है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *