महेंद्र सिंह धौनी के वो रिकॉर्ड्स जिन्हें तोड़ पाना है नामुमकिन

महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया। धोनी वह कप्तान हैं जिन्होंने भारत को क्रिकेट के हर प्रारूप में आगे लेकर गए। धोनी ने भारतीय टीम को बदल कर रख दिया। धोनी ने ऐसे ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए जिन्हें तोड़ पाना नामुमकिन है। आज मै आपको धोनी के कुछ ऐसे ही रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहा हूं।

धोनी को कप्तानी 2007 में मिली तब भारतीय टीम नई थी। लेकिन धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 2007 टी 20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलवाया। और ऐसा करने वाले वह भारत के इकलौते कप्तान हैं। इसके बाद 2011 में वनडे वर्ल्ड कप हुआ। जिसे भारत ने धोनी कि कप्तानी में 28 साल बाद जीता। कपिल देव के बाद धोनी दूसरे खिलाड़ी बने जिसने भारत को वनडे वर्ल्ड कप दिलवाया हो। मगर धोनी यही नहीं रुके। साल 2013 में इंग्लैंड में हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को भी भारत ने धोनी कि कप्तानी में जीत लिया। इसके बाद धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कैप्टन बने जिनके नाम आईसीसी के तीनों बड़े खिताब दर्ज हो। और यह रिकॉर्ड फिलहाल टूटता नजर नहीं आ रहा है। क्यों की अभी ऐसा कोई भी कप्तान नहीं जिसके नाम आईसीसी के दो बड़े खिताब दर्ज हो।

धोनी ने भारत को क्रिकेट के हर प्रारूप में आगे बढ़ाया। टी 20 वर्ल्ड कप का खिताब, वनडे वर्ल्ड कप का खिताब और उसके बाद टेस्ट में नंबर वन की पोजिशन। यह रिकॉर्ड भी सिर्फ धोनी के नाम ही दर्ज है। इसके अलावा धोनी ने 2015 वनडे वर्ल्ड कप में भारत को सेमी फाइनल तक का सफर तय करवाया। यही नहीं धोनी कि कप्तानी में भारत ने एशिया कप में भी परचम लहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *