सिंधिया ने अपने ट्विटर से 'भाजपा हटाया,पिछली बार महाराज ने 'कांग्रेस' हटाकर छोड़ी थी पार्टी

सिंधिया ने अपने ट्विटर से ‘भाजपा हटाया,पिछली बार महाराज ने ‘कांग्रेस’ हटाकर छोड़ी थी पार्टी

मध्यप्रदेश में 24 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव नज़दीक आता जा रहा है, इसी के साथ राजनैतिक हलचल भी तेज हो गई है। गुना से 4 बार सांसद रह चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

दरअसल, भाजपा नेता सिंधिया ने आज एक बार फिर अपने ट्विटर अकाउंट से अपनी पार्टी का नाम हटा दिया है। इससे उनके कांग्रेस में वापस आने की अटकलों को ज़ोर मिल गया है। लॉकडाउन के पहले मार्च 12 को ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। उसके कुछ महीने पहले उन्होंने कुछ ऐसा ही किया था। अपने ट्विटर से कांग्रेस पार्टी का नाम हटा दिया था।

सिंधिया ने 18 साल बाद कांग्रेस छोड़ने पर कहा था कि कांग्रेस में रहते हुए वो जनता की सेवा नहीं कर पा रहे थे। उनके कांग्रेस छोड़ते ही 6 मंत्री सहित 22 विधायक कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जिससे कमलनाथ सरकार गिर गई और शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मुख्यमंत्री बनकर लौटे।

आज ही सिंधिया के कट्टर समर्थक सत्येंद्र यादव, जो सिंधिया के साथ BJP चले गए थे, ने फिर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है.

दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *