बच्चे को जन्म देने के बाद 18 किलो वजन घटाया था, अब दिखती है राजकुमारी जैसी, जानिए आप भी

बच्चे को जन्म देने के बाद हर एक महिला के लिए वजन एक बहुत बड़ी मुश्किल हो जाती है। टीवी अभिनेत्रियों को भी बच्चे के जन्म के बाद मोटापे से जूझते देखा गया है। टीवी अभिनेत्री दीपिका सिंह भी प्रेगनेंसी के दौरान काफी मोटी हो गई थी। बेटे को जन्म देने के बाद उनके लिए काफी बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई थी। लेकिन उन्होंने मेहनत करके अपने वजन को कटाया।

कुछ साल पहले जब वह पहली बार मां बनी थी तो उनका वजन बढ़ कर 78 किलो हो गया था। उन्होंने 18 किलो वजन घटाया जिसके बाद वह पहले जैसी स्लिम हुई। वजन को घटाने के लिए दीपिका ने क्लासिकल डांस का सहारा लिया। योगा ने भी उनके वजन को घटाने में काफी मदद की थी। कमाल की बात यह है कि अभी तक इस अभिनेत्री ने योगा को छोड़ा नहीं है। वह रोजाना तौर पर योग करती हैं और लोगों को भी ऐसा करने की सलाह देती हैं। उन्हें देखकर लोग भी अपने शरीर को फिट रखने के बारे मे सोचते हैं।

दिया और बाती हम सीरियल के लिए पहचाने जाने वाली इस टीवी अभिनेत्री को टीवी डायरेक्टर रोहित राज गोयल से प्यार हो गया था। लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद रोहित राज गोयल से साल 2014 में दीपिका ने शादी रचा ली थी। 2016 में दीपिका सिंह बेटे के जन्म से पहली बार मां बनी। अभी तक उन्होंने दूसरी बार मां बनने के बारे में नहीं सोचा।

वर्तमान में यह अभिनेत्री किसी भी टीवी सीरियल में नजर नहीं आ रही है। लेकिन पिछले साल टीवी सीरियल का कवच 2 में नजर आ रही थी। कवच 2 सीरियल कम टीआरपी के चलते बंद करना पड़ गया था। इस टीवी सीरियल के जरिए दीपिका सिंह ने टीवी पर अपनी वापसी की थी लेकिन उनकी वापसी कमाल की नहीं रही। खैर बहुत जल्द वह पर्दे पर वापसी करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *