सॉफ्ट ड्रिंक्स हो सकती है दांतों की बीमारियों का कारण
दोस्तों आपको बता दे की “सॉफ्ट ड्रिंक्स में मौजूद शुगर मुंह में बैक्टीरिया के साथ मिलकर एसिड बनाते हैं, जिससे दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचता है। इससे कैविटी और दांतों की सड़न जैसी समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है।
हाई-शुगर सॉफ्ट ड्रिंक पीने से आमतौर पर मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज और वजन बढ़ने की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा ये ड्रिंक्स आपकी डेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर डालती हैं। संभावित रूप से कैविटी और दांतों की सड़न हो सकती है।
दोस्तों सॉफ्ट ड्रिंक्स का हर एक सिप दांतों पर हानिकारक प्रतिक्रिया देता है जो लगभग 20 मिनट तक रहता है। ऐसे में अगर आप पूरे दिन थोड़ा-थोड़ा करके सॉफ्ट ड्रिंक्स लेते हैं, तो दांतों पर इसका बुरा प्रभाव लगातार दांतों पर होता रहता है। इससे आगे चलकर दांतों की बीमारियां जन्म ले सकती हैं।
सॉफ्ट ड्रिंक्स दांतों की परत डेंटिन और कम्पोजिट फिलिंग को भी प्रभावित कर सकती है। इससे कैविटी और दांतों में सड़न की समस्या पैदा हो सकती है। नियमित रूप से सॉफ्ट ड्रिंक्स के सेवन से ओरल हाइजीन बिगड़ने के साथ ही अन्य डेंटल प्रॉब्लम की भी संभावना बढ़ सकती हैं।