आवारा जानवरों की देखभाल के लिए खर्च करेंगी सोनम कपूर
आपको बता दे की कोरोना की महामारी के बीच हर कोई दिहाड़ी मजदूरों से लेकर गरीबों तक की मदद कर रहा है, लेकिन इस दौरान सड़कों पर आवारा जानवरों की ओर किसी का ध्यान नहीं है, जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है।
इन स्ट्रीट एनीमल्स या आवारा जानवरों की मदद के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आगे आई हैं। सोनम कपूर अपने पति आनंद अहूजा के साथ भाने नाम से कपड़ों का ब्रांड चलाती हैं। सोनम ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि वह अपनी कंपनी का सारा मुनाफा आवारा जानवरों की देखभाल पर खर्च करेंगी।
एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है- ‘हमारा भाने का हेडक्वार्टर हमेशा से आवारा जानवरों से घिरा रहता है। अब लॉकडाउन के चलते इन जानवरों के पास खाने के लिए कुछ नहीं है। टीम भाने ने फैसला लिया है कि वो अपनी कंपनी का 100 प्रतिशत मुनाफा सड़क के इन साथियों पर इस्तेमाल करेगा।’ इससे पहले भी उन्होंने कई बार डोनेशन के लिए अपील की है।
मीडिया पर बताया कि कुछ संस्थाएं इन पॉवरलूम वर्कर्स की मदद के लिए आगे आई हैं। सोनम के मुताबिक मात्र 600 रुपए में कोई भी इन परिवारों की मदद कर सकता है। गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ये आंकड़ा 4 हजार के पार पहुंच गया है। एहतियात के तौर पर देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है।