गर्मियों में पहने स्पेशल अनारकली कुर्ती कलेक्शन

“छोड़-छाड़ के अपने सलीम की गली, अनारकली डिस्को चली!” जब एक पारंपरिक अनारकली कुर्ती अपना पुराना स्टाइल छोड़ एक नया अंदाज़ ले लेती हैं, तो ऐसी कमाल की खूबसूरत कुर्तियाँ बनती हैं।

  1. रेयॉन अनारकली कुर्ती
    डार्क कलर में आकर्षक अनारकली कुर्ता। इसकी गोल्डन डिज़ाइन कुर्ती को एक खूबसूरत अंदाज दे रही है। इसके साथ आपको मैचिंग दुपट्टा भी मिलेगा।
  2. सुंदर कढ़ाई युक्त अनारकली कुर्ता
    फ्लोर टच लेंथ में डार्क ब्लू अनारकली कुर्ता। ब्लू के साथ ही पिंक का कॉम्बिनेशन इस कुर्ती को रॉयल लूक दे रहा है। फ्रंट नेक पर कढ़ाई होने के कारण इसके साथ आपको हैवी ज्वेलरी पहनने की आवश्यकता नहीं है।
  3. प्रिंटेड अनारकली कुर्ती
    शॉर्ट लेंथ अनारकली कुर्ता। इस कुर्ते में आपको प्रिंटेड और सिंगल कलर, दोनों ही लूक एकसाथ देखने को मिलेंगे। चोली पर प्रिंटेड डिज़ाइन और इसकी कलियाँ एकदम सिम्पल सिंगल कलर में है।
  4. अंगरखा और अनारकली स्टाइल – एक ही कुर्ती में!
    अंगरखा और अनारकली का कॉम्बिनेशन बहुत सुंदर दिखाई देता है। ¾ स्लीवस के साथ इस प्रिंटेड कुर्ती में भी आपको दोनों डिज़ाइन मिलेंगे। अगर आपको यह कलर नहीं पसंद तो इस डिज़ाइन में 5 अन्य कलर भी उपलब्ध है।
  5. प्रिंटेड अनारकली कुर्ती
    अगर आप ज्यादा कलियों वाली अनारकली कुर्ती पहनना पसंद करती हैं तो इस कुर्ती को आपको एक बार जरूर ट्राय करना चाहिए। इसका रंग और प्रिंट पैटर्न आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देगा।
  6. हरे रंग पर सुंदर गोल्ड प्रिंट
    एंकल लेंथ गोल्ड प्रिंटेड अनारकली कुर्ता। ग्रीन कलर में गोटा पट्टी डिज़ाइन बहुत आकर्षक लग रहा है। कॉटन मटेरियल होने के कारण यह कुर्ती पहनने में भी काफी आरामदायक लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *