The body does not seem to be eaten or drunk, just eat sago

शरीर में नहीं लगता है खाया पिया तो बस खा लों साबूदाना

सफेद मोतियों की तरह दिखने वाला छोटे आकार का साबूदाना व्रत में प्रमुख रूप से खाया जाता है। इसे खाने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। इसे कई प्रकार से बनाया जाता है। मीठा, नमकीन, खिचड़ी आदि रूपों में साबुदाना को खाना पसंद किया जाता है। कई प्रान्‍तों में तो इसका उपमा और सूप भी बनता है।

खाने को बनाने में ग्रेवी को गाढ़ा करने में भी इसके रस का उपयोग किया जाता है। आज हम आपको इसी के कुछ फायदे बताने जा रहे हैं। खाने में हल्का और स्वादिस्ट होता है। इससे शरीर को भी फायदा होता है। यह शरीर की गर्मी को दूर करता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। तो आइये जानते हैं

1. साबूदाने में कैल्शियम, आयरन, विटामिन-के भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने और अवश्यक लचीलेपन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

2. व्रत के दिनों में अक्सर शरीर में गर्मी पड़ जाती है। ऐसे में साबूदाने की खिचड़ी बनाकर खाने से गर्मी दूर होती है और यह शरीर को तरोताजा भी करता है। इसके आलावा चावल के साथ साबूदाना का कांबिनेशन शरीर की गर्मी को कम करने और ठंडक पहुंचाने में मदद करता है।

3. साबूदाना खाने में काफी हल्का होता है और यह पेट की काफी समस्याएं दूर करता है। साबूदाना का सेवन करने से पेट की पाचन शक्ति ठीक होती है जिससे गैस और अपच जैसी परेशानी से राहत मिलती है।

4. अगर आप भी वजन बढ़ाना चाहते हैं तो साबूदाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। इसमें फैट व कैलोरी की अच्छा मात्रा होती है, जिससे बिना बैली फेट के वजन बढ़ाने में मदद मिलती हैं।इसे खाने से वजन जल्‍दी बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *