बिहार में विदाई के वक्त दुल्हन हुई फरार, गर्लफ्रेंड से की शादी

दोस्तों आपको बता दे की यह मामला बिहार का है शादी के मौके पर आपको आश्चर्य जरूर होगा, लेकिन वाकई ऐसा हुआ। बिहार के गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लेनेवाली दुल्हन विदाई होने से ठीक पहले फरार हो गई। बाद में दूल्हे की शादी दूसरी लड़की के साथ करानी पड़ी।

दोस्तों आपको बता दे 26 फरवरी की रात दोनों की शादी हंसी-खुशी के बीच पारंपरिक तरीके से संपन्न हो गई। कुछ देर बाद गुरुवार तड़के दूल्हा जब दुल्हन के घर विदाई कराने पहुंचा, तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। ग्रामीणों ने बताया कि दुल्हन अपने प्रेमी के संग फरार हो चुकी है।

दोस्तों इसके बाद दूल्हा मायूस होकर बिना दुल्हन के ही घर लौटने की सोच ही रहा था, तभी गांव के एक व्यक्ति ने दूल्हे के परिजनों को संबल दिया। गांव के गणमान्य लोग जुटे और इसी गांव की एक दूसरी लड़की के साथ उसकी शादी कराने का निर्णय लिया गया। इस पर दूल्हे और उनके परिजनों ने भी सहमति जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *