The world's weirdest tree, which tickles when touched

दुनिया का सबसे अजीबोगरीब पेड़, जिसे छूने पर होती है गुदगुदी

दुनिया में रहस्यों की कोई कमी नहीं है ये अपने आप में खुद एक रहस्य है अक्सर हमारे सामने अजीबोगरीब घटनाए आकर चौंका देती हैं। आपने कभी किसी ऐसे पेड़ के बारे में सुना है, जिसे गुदगुदी होती हो? अगर आपका जवाब है नहीं, तो आपको उत्तराखंड के कालाढूंगी के जंगल में जरूर जाना चाहिए, क्योंकि यही पर है वो अनोखा पेड़, जिसे सहलाने पर गुदगुदी होती है।

अगर इस पेड़ के तनों को गुदगुदाया जाए तो पेड़ की टहनियां खिलखिला उठती हैं। यह पेड़ छूते ही ऐसे मचलने लगता है जैसे किसी इंसान को गुदगुदाने पर वो मचलता है। पेड़ की इस अजीबोगरीब हरकत को साफ देखा जा सकता है। कालाढूंगी के जंगल में ऐसे दो पेड़ हैं, जिन्हें गुदगुदी होती है, जबकि रामनगर के क्यारी जंगल में कांपने वाला पेड़ मौजूद है।इसका वानस्पतिक नाम ‘रेंडिया डूमिटोरम’ है।

रूबीएसी प्रजाति के ये पेड़ करीब 300 से 1300 मीटर की ऊंचाई पर पाए जाते हैं। यह पेड़ छूने पर जिस तरह से इंसानों जैसी हरकतें करता है, यह अपने आप में अजूबा है। फिलहाल इस पेड़ को लेकर शोधकर्ताओं की टीम शोध कर रही है कि आखिर इसके तने में ऊंगलियां रगड़ी जाए तो इसकी शाखाएं क्यों हिलने लगती हैं?

पिछले पांच साल से कालाढूंगी के इन दो पेड़ों को कार्बेट ग्राम विकास समिति ने पर्यटन से जोड़ा है। पर्यटकों को घने जंगल में कांपने वाले और गुदगुदी वाले ये पेड़ दिखाने के लिए बाकायदा समिति के गाइड जाते हैं। लोग इस अजीबोगरीब पेड़ को हंसने वाला पेड़ भी कहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *