There are many benefits of eating raw onions.

कच्चे प्याज खाने के होते हैं कई फायदे क्लिक कर के जाने

प्याज कच्चा खाया जाय या पकाकर खाया जाय दोनों क्षेत्र में ही शरीर के लिए फायदेमंद है। पर कच्चा प्याज खाना ज्यादा फायदेमंद है। अगर रोज थोड़ी मात्रा में कच्चा प्याज खाया जाय तो शरीर को कई रोगो से बचाया जा सकता है। बहुत से लोग इसके स्वाद और गंध के लिए इसे नहीं खाना चाहते हैं। पर सब्जी में इसका प्रयोग करने से तो अलग ही स्वाद आ जाता है। आज हम आपको कच्चे प्याज खाने के फायदों के बारे में जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

कच्चे प्याज खाने के फायदे-

1) कब्ज़- कच्चे प्याज में फाइबर होता है।जो पेट में चिपके पदार्थों को शरीर से बाहर निकाल देता है। इस कारण पेट साफ हो जाता है। जिन्हें कब्ज़ की शिकायत रहती है उन्हें रोज रात को कच्चा प्याज खाना चाहिए। ऐसा करने से पेट की गन्दगी साफ हो जाएगी और कब्ज़ की शिकायत भी दूर हो जाएगी।

2)नाक से खून आना- गर्मियों में जो लोग अपने काम के कारण धूप में निकलते हैं उन्हें ज़्यादातर लू लग जाती है। इस कारण नाक से खून आना शुरू हो जाता है। अगर रोज एक कच्चा प्याज खाया जाय तो शरीर ठंडा रहता है और गर्मियों में बाहर निकालने पर भी लू नहीं लग पाती।

3) उच्च रक्तचाप- कच्चा प्याज उच्च रक्तचाप को कम करने में सक्षम है। इसमें मौजूद सल्फर रक्त चाप नियन्त्रण रखने का कार्य करता है। एवं शरीर में रक्त का धब्बा नहीं बनने देता। शरीर को ठंडा रखने में सहायक है।

4) डायबिटीज- डायबिटीज रोगियों के लिए कच्चा प्याज बहुत लाभदायक है। ये शरीर में इन्सुलिन के बहाव को बढ़ाता है। इस कारण शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। अतः डायबिटीज रोगियों को भी रोज कच्चा प्याज खाना चाहिए।

5) गले की खरा्श- बहुत से लोगों में हमेशा गले में खराश बनीं रहतीं हैं। इस मामले में भी कच्चा प्याज कारगर है। कच्चे प्याज के रस को शहद में मिलाकर सूबह और शाम एक चम्मच एक सप्ताह सेवन करने से गले की खराश बिल्कुल दूूर हो जाती है। ये उपाय सर्दी जुखाम में भी कारगर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *