बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसस हैं अपने पतियों से ज्यादा प्रसिद्ध, जानिये इनके नाम

भारतीय समाज को हमेशा से पुरुष प्रधान माना गया हैं। कहा जाता हैं कि सभी क्षेत्रों में अधिकतर पुरूष ही अवल रहते हैं लेकिन अब यह देखा जा रहा हैं कि महिलाएँ भी धीरे धीरे अपनी पहचान बना रही हैं। समय के साथ बहुत कुछ बदल रहा हैं। अगर हम बॉलीवुड की बात करें तो यहां की कुछ एक्ट्रेसेस ने अपने हुनर की बदौलत अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में जो अपने पतियों से ज्यादा प्रसिद्ध हैं।

  1. माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit Nene) –
    बॉलीवुड की धक – धक गर्ल ने इंडस्ट्री में एक बहुत ही अच्छा मुकाम हासिल किया हैं। दिलों पर राज करने वाली माधुरी ने अमेरिका के डाक्टर श्री राम नेने से शादी कर कई दिलों को तोड़ा। शुरुआत में माधुरी अमेरिका थी मगर उनके स्टार स्टेटस को देखते हुए अब ये जोड़ी हाल ही में भारत लौट आई हैं। आपको बता दें कि डॉक्टर नेने को लोग माधुरी के पति के रूप में जानते हैं और उन्हें इस बात से कोई परेशानी नही बल्कि उन्हें इस बात की खुशी और गर्व हैं।
  2. ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) –
    पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन ने बॉलीवुड में अपनी सुंदरता के साथ-साथ अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से खूब प्रसिद्धि हासिल की हैं। उन्होंने फिल्म गुरु, धूम – 2 जैसी कई फिल्मों में अपनी प्रतिभा साबित की। इसके अलावा उन्हें कांन्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नियमित तौर पर निमंत्रित किया जाता हैं और वह वहां जाती भी रहती हैं, लेकिन उनके पति अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी की तरह कुछ खास प्रसिद्ध नहीं हैं।
  3. शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) –
    बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने के बाद शिल्पा ने बिग ब्रदर में भाग लेकर अंतर्राष्टीय स्तर की प्रसिद्धि पाई, जिस वजह से वह अपने पति राज कुंद्रा से अधिक प्रसिद्ध हैं। हालांकि राज खुद एक बड़े और सफल व्यवसायी हैं फिर भी उनकी पहचान शिल्पा शेट्टी के पति के रूप में होती हैं।
  4. फराह खान (Farah Khan) –
    फिल्म इंडस्ट्री में बतौर कोरियोग्राफर अपने करियर की शुरुआत करने वाली फराह खान ने निर्देशक बन कर खूब प्रसिद्धी हासिल की। उन्होंने एक यंग फिल्म संपादक शिरीष से शादी की। फराह की वजह से उनके पति को जानेमन और जोकर जैसी फिल्मों के निर्देशन का अवसर प्राप्त हुआ।
  5. रवीना टंडन (Raveena Tandon) –
    इस अभिनेत्री ने दो लड़कियों को गोद लेने का एक साहसिक कदम उठाया था। उस समय रवीना की आयु सिर्फ बीस साल थी और उनकी शादी भी नहीं हुई थी। रवीना ने फिल्म वितरक अनिल थडानी से शादी की जो सफल हैं लेकिन रवीना टंडन की तुलना में उनके पति को लोग कम जानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *