घर से भी महंगे हैं ये फल, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

1.जापानी तरबूज- तरबूज का नाम आपने सुना होगा और खाया भी होगा लेकिन हम जिस तरबूज की बात कर रहे हैं उसे तो ना आपने कभी देखा होगा और ना ही सुना होगा| आम तौर पर तरबूज गोलाकार होते हैं लेकिन जापान में में चौकोर तरबूजों की खेती होती हैं और यह महंगी कीमतों पर बेचे जाते हैं| ऐसे एक चौकोर तरबूज की कीमत लगभग 60 हजार रूपये होती हैं जिससे आम आदमी का खरीद पाना नामुमकिन हैं| बता दे की एक जापानी तरबूज का वजन 5 किलो होता हैं|

2.खरबूजा- खरबूजा युबरी दुनिया के सबसे महंगे फलों में शुमार हैं| इसकी खेती जापान में होती हैं और यह वही पर बिकता भी हैं क्यों कि जापान के बाहर इसका निर्यात बहुत कम ही होता हैं और उसकी वजह हैं इसकी कीमत हैं| इस खरबूजे को सूरज की रोशनी से दूर ग्रीन हाउस में उगाया जाता हैं| युबरी खरबूजे की एक जोड़ी की कीमत करीब 20 लाख रूपये हैं, यानि 10 लाख रूपये का एक खरबूजा| यकीनन आप यह कह सकते हैं की इस खरबूजे की कीमत एक घर से भी महंगी हैं|

3.रूबी रोमन अंगूर- यह फल भी जापान में उगाया जाता हैं जिसकी कीमत लाखों रूपये बताई जाती हैं| यह आम अंगूर की तरह ही दीखता हैं लेकिन बस इसका आकार बड़ा हैं| जापान में रूबी रोमन अंगूर, की ये प्रजाति दुनिया की सबसे महंगे फलों में शुमार हैं| कुछ साल पहले इस अंगूर का एक गुच्छा 7.50 लाख रूपये में बिका था, जो की एक घर से भी महंगे दाम में इसकी बिक्री हुई थी| बता दे की उस एक गुच्छे में कुल 24 अंगूर थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *