These ideas of makeup on lips make you attractive

होठों पर मेकअप के ये आइडिया आपको बनाते हैं आकर्षक

अपने चेहरे के संपूर्ण मेकअप के दौरान महिलाएं अपने होठों को, आंखों को, गालों को और बालों को अलग-अलग ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से खूबसूरत बनाती हैं। होंठ हमारे चेहरे का सबसे आकर्षक हिस्सा होते हैं, इसलिए होठों पर परफेक्ट मेकअप करने से महिलाएं खूबसूरत और आकर्षक लगती हैं। होठों को अच्छा लुक देने के ऐसे कई तरीके हैं जिनके इस्तेमाल से आप बेहद ही खूबसूरत लग सकती हैं, तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में..

  1. टेक्सचर्ड लिप (Textured lips)-

यह होठों पर मेकअप करने का एक रचनात्मक तरीका हैं। इसमें हमें अपने पूरे होठों पर गहरे रंग की लिपस्टिक लगानी होती हैं। फिर इसके बाद उस पर स्टड्स लगाना होता हैं। इससे आप पार्टियों में या भीड़ में दूसरी महिलाओं में अलग नजर आती हैं।

  1. कलर मिलेनेज लिप आर्ट (Color melange lip art)-

यह होठों का एक कलात्मक मेकअप हैं। इसमें आपको अपने होठों को विभिन्न कलर की लिपस्टिक से अच्छी तरह रंगना होता है, जिसके बाद स्टड्स की सहायता से होठों को फिनिशिंग देनी होती है।

  1. ग्लिट्री लिप्स (Glittery lips)-

यह होठों को सुंदर बनाने का एक अनोखा और स्टाइलिश तरीका हैं। इसमें अपने होठों को मेकअप करने के लिए ग्लिट्री के साथ लाल और गोल्ड रंग की लिपस्टिक का उपयोग करना होता है। ये स्टाइल आपके संपूर्ण लुक को और ग्लैमर बनाती हैं।

  1. ओमबर लिप्स (Omber lips)-

इसमें आप अपने होठों को एक क्लासी लुक दे सकती हैं। ओमबर लिप कलर को आप कई सारे वैरिएशन में इस्तेमाल कर सकती है। इससे आपको एक अलग और बेहतरीन लुक मिलता है।

  1. वाटरमिलेन इंस्पायर्ड लिप्स (Watermelon inspired lips)-

इस तरह का मेकअप करने के लिए आपको अपने होठों के बाहरी कोनों पर हरे रंग की लिपस्टिक लगानी चाहिए और फिर होठों के भीतरी भागों में हल्का रंग लगाना चाहिए।

दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *