माता-पिता तथा ससुराल के बीच की दूरियां खत्म कर देंगे ये उपाय

देखने में आता है कि शादी के बाद महिलाओं की आधी ऊर्जा अपने ससुरराल तथा माता-पिता के बीच के मतभेद मिटाने में लग जाती है। बहुत सी लड़कियां अपनी शादी से पहले इसी चिंता में घिरी रहती हैं कि वे अपने घर तथा ससुराल के बीच किस प्रकार से सामंजस्य बैठा पाएंगी। यदि आप चाहती हैं कि विवाह के बाद दोनों परिवारों के मध्य हमेशा खुशी बनी रहें तो आपको कुछ मानसिक तैयारी की जरुरत है। आइये जानते हैं इन उपायों को जो आपके माता-पिता तथा ससुराल के बीच स्वस्थ रिश्तों की गारंटी देते हैं।

1 – दोनों पक्षों को समझाएं

इतनी बात तो पक्की है कि हर समस्या का हल आपके पास नहीं होता और न ही आप हर समस्या को सुलझा सकती हैं। इसके लिए आपको दोनों पक्षों को साथ में बैठा कर बात करनी चाहिए। उस समय आपको यह बताना चाहिए कि आप आखिर क्या चाहती हैं और आपके अनुसार इस समस्या का क्या हल है। आप दोनों पक्षों को समझाएं तथा इस बात को कहें की जीवन को लड़ाई झगड़ों में व्यर्थ करने के बजाये खुशी तथा प्यार से काटा जाए तो सबसे अच्छा है।

2 – समय का करें इंतजार

जो मुद्दा जितना जटिल होता है उसमें उतना ही समय लगता है। हो सकता है कि उस समस्या को सुलझाने में कुछ ज्यादा समय लगें। कुल मिलाकर जितना समय लगना होता है उतना तो लगेगा ही। आप समय समय पर दोनों पक्षों से हल्की फुलकी बात करती रहें पर अपने मन पर ज्यादा दबाव न बनाएं।

3 – आप करें पहल

आपको इस बात को समझना होगा की आप ही दोनों परिवारों के बीच की कड़ी हैं। आप ही दोनों परिवारों में खुशियों के रंग भर सकती हैं। इसके लिए आपको लगातार कोशिश करनी पड़ेगी। दोनों परिवारों के बीच भले ही मतभेद हों, पर आपको कुछ ऐसा करना होगा जिससे दोनों परिवारों के बीच खुशी का माहौल बने। इसके लिए आप किसी भी समारोह में दोनों परिवारों को साथ इकठ्ठा करें। साथ में खाना खिलाएं या फिर साथ में पिकनिक प्लान करें। इस प्रकार के कई कार्य हैं जो आपके दोनों परिवारों के बीच की दूरियों को कम कर सकते है। इस प्रकार से आप माता-पिता तथा ससुराल के मतभेदों को इन उपायों से कम कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *