इन कमियों और वजहों से पति अपनी पत्नी पर शक करने को होते हैं मजबूर

पति और पत्नी के संबंधों में विश्वास बहुत जरुरी होता है। यदि विश्वास की डोर कभी टूट जाती है तो वह दोनों का जीवन बिखर जाता है। कई बार देखने में आता है की पति अपनी पत्नी के ऊपर छोटी छोटी बातों पर शक करते हैं। आखिर ऐसा होता क्यों है। इसके पीछे कई वजह हैं। आज हम आपको इन कारणों के बारे में ही जानकारी दे रहें हैं। आइये जानते हैं इस समस्या के पीछे के कारणों के बारे में।

1 – पत्नी का पति से कम बात करना
यदि पत्नी अपने पति से कम बात करती है और दूसरों से वह खूब बात करती है तो पति के मन में पत्नी के प्रति शक का जन्म हो ही जाता है। आदमी ज्यादातर बातों को अपने मन में ही रखते हैं। वे किसी से खुले में चर्चा नहीं करते। इस प्रकार मन में बात रखने से शक बढ़ता चला जाता है। अच्छा हो की पति इस मुद्दे पर पत्नी से खुल कर बात कर ले।

2 – मोबाइल को ज्यादा समय देना

यदि पत्नी मोबाइल पर ज्यादा समय देती है तो इससे भी पति का शक बढ़ जाता है। शक का जन्म लेते ही दोनों के रिश्तों में दूरियां बढ़ने लगती हैं।

3 – सजने-संवरने की आदत

देखा जाए तो सजना-संवरना प्रत्येक महिला को पसंद होता ही है लेकिन कभी कभी इस आदत के चलते ही पति के मन में पत्नी के प्रति शक का जन्म हो जाता है।

4 – दूसरे मर्दों से अच्छे से बात करना
यदि किसी पार्टी में महिला अन्य पुरुषों से अच्छे से मिलती जुलती है और हंस हंस कर बातें करती है तो इससे भी पत्नी के मन में शक पैदा हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *