महिलाओं की हेल्दी डाइट के लिए जरूरी हैं ये बातें

महिलाओं की आहार संबंधी आवश्यकताएं पुरुषों से भिन्न होती हैं, खासकर जब उनका शरीर वयस्क होता है। यौवन के आगमन के साथ महिलाओं में शारीरिक और हार्मोनल संरचना में परिवर्तन के साथ अलग-अलग पोषण की आवश्यकता होती है।

Image result for महिलाओं की हेल्दी डाइट के लिए जरूरी हैं ये बातें

महिलाएं आमतौर पर अपने प्रियजनों की जरूरतों को अधिक प्राथमिकता देती हैं और खुद की जरूरतों पर ध्यान नहीं दे पाती हैं, खासतौर पर माताएं। एक मां का ध्यान अपने बच्चों में ही लगा रहता है। जिसकी वजह से अधिकतर भातरीय महिलाओं में आहार संबंधी कमियों की उच्च प्रतिशत देखी गई है।

प्रत्येक महिला की जीवनशैली और मेटाबॉलिज्म के आधार पर अलग-अलग पोषण संबंधी आवश्यकताएं होती हैं। अधिकतर महिलाएं हर उम्र में अपने एक ही डायट से चलती रहती हैं, जोकि सही नहीं है। उम्र के हिसाब से माहिलाओं को अपने खानपान में बदलाव करना चाहिए, क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ उनके अंदर आवश्यक पोषण की जरूरतें भी बदल जाती हैं।

पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा अधिक होता है, जो शरीर में कैल्शियम की कमी से होता है। कैल्शियम एक मजबूत और स्वस्थ कंकाल (स्केलेटल) सिस्टम बनाने में शरीर की मदद करता है। कमजोर हड्डियों के अलावा, कैल्शियम की कमी से चिड़चिड़ापन, चिंता, अवसाद और नींद से संबंधित विकार भी हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *