घर की हर स्त्री से जुड़ी हैं ये चीजें, जानिए इनको सही रखने के वास्तु टिप्स

माना जाता है की घर का भाग्य घर की महिलाओं से ही जुड़ा होता है। जैसा कार्य घर की महिलाएं करती हैं वैसा ही अन्य सदस्यों पर भी असर होता है। वास्तु टिप्स में हम आपको बता रहें हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जो घर की स्त्रियों से सीधे जुड़ी होती हैं। महिलाओं को घर में बहुत सी बातों का ध्यान रखना चाहिए। यदि महिलाएं इन बातों का ख्याल रखती है तो उसके घर के बच्चें तथा अन्य सदस्य लोग अपने अपने जीवन में प्रगति करने लगते हैं। आइये अब आपको वास्तु टिप्स के अनुसार बताते हैं उन कार्यों के बारे में जिनको महिलाओं को नहीं करना चाहिए।

1 – बिना स्नान करें न बनाएं भोजन
यह बात सभी स्त्रियों को ध्यान में रखनी चाहिए। बिना स्नान किये यदि स्त्री घर का भोजन बना देती हैं तो घर में वास्तु दोष बढ़ता है। इस कारण से घर के बच्चों तथा अन्य लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इसके अलावा इस प्रकार बने भोजन के सेवन से बीमार होने का ख़तरा भी रहता है।

2 – पूर्व दिशा की और बनायें भोजन
भोजन को किस दिशा में खड़े होकर बनाया जा रहा है। यह भी वास्तु से जुड़ी बात है। आपको बता दें की किचन का मुंह चाहें किसी भी दिशा में ही। यदि आप उसमें भोजन बना रहीं हैं तो आपका मुंह पूर्व दिशा में होना चाहिए। इस दिशा में खड़े होकर भोजन बनाना बहुत शुभ माना गया है।

3 – इन बातों का भी रखें ख्याल

सबसे पहले हम बता दें की कभी दक्षिण दिशा की और मुंह करके भोजन नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। यदि पश्चिम की और मुंह करके भोजन बनाया जाता है तो वह सामान्य माना गया है। वहीं दूसरी और पूर्व तथा उत्तर दिशाएं भोजन बनाने के लिए शुभ मानी गई है। अतः भोजन बनाते समय इन बातों का ख्याल अवश्य रखें। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें की आपके किचन के सामने टॉयलेट नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा है तो उसे हमेशा बंद करके ही रखें। अच्छा हो यदि आप दोनों के बीच कोई पर्दा लगा दें। इस प्रकार से वास्तु का ध्यान रखते हुए आप अपने घर तथा उसके सदस्यों के जीवन को खुशहाल बना सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *