इन राशिवालों को आज मिलेगी खुशखबरी, हो सकता है धनलाभ

मिथुन : अकस्मात पुराने मित्रों से भेंट होगी जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। विरोधी तनाव दे सकते हैं। नौकरी में अभी काम के प्रति जो समर्पण का भाव है वो भविष्य में आपके लिए लाभदायक है। सेहत का ख्याल रखें। बाहर का खाना ना खाएं। रिश्तों में जो समस्याएं आई हैं वो दूर हो रही हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें।

सिंह : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा से लाभ। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। दोपहर के बाद विचारों में स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। रचनात्मक व तो सृजनात्मक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है भविष्य में ये के बहुत मददगार होगा। 

कन्या : संतान या शिक्षा के कारण तनावग्रस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। भागदौड़ रहेगी। नौकरी में सहयोगियों से सहयोग की प्राप्ति होगी जिससे आप अच्छे ढंग से अपना काम कर पाएंगे। परिवार व बच्चों से सहयोग मिलेगा।

वृषभ : किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। प्रेम संबंध किसी तीसरे के आने से बनने से पहले बिगड़ जाएगा। सेहत का ख्याल रखें। जमीन या मकान की खरीद कर सकते हैं।

तुला : सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपमें आत्मविश्वास बढ़ेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होने से आनंद होगा। उनके साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी होगा। सामाजिक कार्यों में आप अपना योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *