ये है दुनिया का सबसे बड़ा जानवर

ब्लू व्हेल असल में दुनिया का सबसे बड़े जीव है जो आज तक खोजा गया है जो अभी भी अपने जीवन चक्र को कायम रखते है क्योंकि हो सकता है आप कहने लगे ,कि नहीं हमें सुना था कि डायनासोर इस से भी बड़े हुआ करते थे | तो ऐसा है कि वो तो अब रहे नहीं तो हम कह सकते है कि आज की डेट में अगर कोई सबसे बड़ा जीव धरती पर विद्यमान है तो वह ब्लू व्हेल ही है | हालाँकि इसकी कई सारी प्रजातियाँ होती है जिसमे स्पर्म व्हेल, किलर व्हेल, पायलट व्हेल, बेलुगा व्हेल आदि शामिल है लेकिन फिर भी ब्लू व्हेल सबसे बड़ी है और इसकी विशालकाय होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसकी लंबाई 115 फुट और वजन 150 से 170 टन तक हो सकती है।

वैज्ञानिक यह मानते है कि ब्लू व्हेल का अस्तित्व मानव सभ्यता के पहले का है और यह करीब 5 करोड़ साल से भी अधिक समय से अस्तित्व में है | दूसरे स्तनधारियों की तरह व्हेल फिश भी हवा में साँस लेती है और इसका गरम खून होता है और साथ ही यह एक समय में एक ही बच्चे को जन्म देती है | यह बच्चो को दूध भी पिलाती है जो बहुत गाढा होता है | इसमें रीढ़ और हड्डियाँ भी होती है और इसके अलावा एक खास बात ये है कि इसका दिल चार चेम्बर वाला होता है जो किसी कार के जितना बड़ा हो सकता है | साँस लेने के समय हवा के साथ पानी भी चला जाता है जिसे यह बाद में पानी के एक बड़े फव्वारे की तरह बाहर छोड़ देती है | इतनी भारी होने के बाद भी ब्लू व्हेल समंदर में करीब 48 किमी प्रतिघंटा की रफ़्तार से तैर सकती है।

अन्धाधुंध शिकार की वजह से इनकी संख्या में काफी तेजी से कमी आ गयी थी जिसकी वजह से इंटरनेशनल व्हेलिंग कमीशन ने इसके व्यावसायिक शिकार पर पूरी तरह से पाबन्दी लगा दी थी जिसकी वजह ऐसा लगने लगा है कि हो सकता है आने वाले दिनों में फिर से इनकी संख्या में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिले लेकिन वो तो तब ही संभव होगा जब यह प्रतिबन्ध पूरी तरह से प्रभावी हो। आशा करता हूँ कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *