ये है दुनिया सबसे बड़ा गाँव

भारत में सबसे अधिक गावं वाला राज्य उत्तर प्रदेश है | इस राज्य में लगभग 107753 गावं है | जो की दूसरे राज्यों की तुलना में काफी ज्यादा है | उत्तर प्रदेश में एक ऐसा गावं है जिसको दुनिया का सबसे बड़ा गावं भी कहा जाता है | इस गावं में ऐसी कई चीज़े है जो इसको दूसरे गावं से अलग बनती है | दुनिया का सबसे बड़ा गावं उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में स्थित है जिसे गहमर के नाम से जानते है | करीब 8 वर्गमील में फैला हुआ यह गावं बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा पर बसा हुआ है | यह गावं गाजीपुर से 34 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है | जिसकी जनसँख्या लगभग 1 लाख 20 हजार के करीब है |

इस गावं में रेलवे की भी सुविधा है जिसका रेलवे स्टेशन गमहर के नाम से है | यह रेलवे स्टेशन पटना और मुगलसराय से जुड़ा हुआ है | कहते है की इस गावं को 1530 में बसाया गया था | इस गावं की एक खास बात और है की इसको फौजियों का भी गावं कहते है | क्योंकि इस गावं के अधिकतर परिवारो में से कोई न कोई सदस्य भारतीय सेना की किसी न किसी पद कार्यरत है |

दोस्तों युद्ध चाहे 1965 का हो , 1971 का हो या फिर कारगिल का ही क्यों न हो , इस गावं के फ़ौजी हर युद्ध का हिस्सा रहे है | इस गावं में ऐसे कई परिवार है जिनकी कई पीढ़ियां भारतीय सेना में अपनी सेवा देती आ रही है | इस गावं में भी शहर जैसी सुविधा मौजूद है यहाँ दो डिग्री कॉलेज , दो इंटर कॉलेज , दो उच्च विद्यालय , दो मध्य विद्यालय और पांच प्राथमिक विद्यालय है |

दुनिया की सबसे बड़ी मशीन बैगर 288

‘बैगर 288’ दुनिया की सबसे बड़ी मशीन थी , जिसे अब बंद कर दिया गया है | इस मशीन का साइज देखकर आपको ‘गॉडजिला’ फिल्म का विशाल डायनासोर याद आ जाएगा | अस्तित्व में आने के बाद से यह मशीन पर्यावरण प्रेमियों की नजर में विलेन बनी रही | यह अकेले ही 40,000 लोगों के बराबर का काम करती थी | बेहतरीन इंजीनियरिंग का प्रतीक माने जाने वाली इस मशीन ने हमबाख जंगल के एक बड़े इलाके को पूरी तरह उजाड़ दिया था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *