हरियाणा में कोरोना वायरस कुल मामलों की संख्या हुई 17
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स का बुधवार को कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आया। महिला पानीपत शहर की है। नए मामले के साथ हरियाणा में कुल मामलों की संख्या 17 हो गई। मरीज को पानीपत के सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
सरकार द्वारा मंगलवार को जारी चिकित्सा बुलेटिन में कहा गया है कि 8,675 यात्रियों और लोगों को निगरानी में रखा गया। इनमें से 617 लोगों ने 28 दिनों की निगरानी अवधि पूरी कर ली है।
केंद्र शासित प्रदेश के कुल पांच पॉजिटिव मामलों में से चार मरीजों का इलाज श्रीनगर में और एक का इलाज जम्मू शहर में हो रहा है।
सऊदी अरब से श्रीनगर अपने घर आई महिला का टेस्ट पॉजिटिव आया था, लेकिन अब वह भी पूरी तरह से स्वस्थ हो गई है।
कोरोनावायरस की चुनौती से निपटने के लिए पूरे देश में लागू 21 दिनों के लॉकडाउन को उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने एक कठिन व्रत बताया है। बुधवार से शुरू हुए नवरात्र पर उन्होंने परिवार की सलामती के लिए इस कठिन व्रत के पालन की जरूरत बताई है।