Unique protest against price rise in Kanpur, one liter petrol divided in 12 rupees, FIR registered on 25

कानपुर में मूल्यवृद्धि का अनोखा विरोध प्रदर्शन, 12 रुपए में बंटा एक लीटर पेट्रोल, 25 पर FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय मार्तोलिया की अगुवाई में डीजल-पेट्रोल मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदर्शन करना भारी पड़ गया।

दरअसल, इंटक ने 12 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल बांटकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध किया। इस दौरान जब आम जनता को इस बात की जानकारी मिली तो कल्यानपुर के एक पेट्रोल पंप पर बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए।

इस बीच इंटक कार्यकर्ता समेत जनता भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गई। कल्यानपुर पुलिस ने इंटक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत 20-25 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *