UP: नाबालिग प्रेमी युगल ने संदिग्ध परिस्थितियों में दी अपनी जान, घटना के बाद से लड़की का पिता फरार

उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के दिलदार नगर थाना क्षेत्र के महना गांव में नाबालिग प्रेमी युगल ने एक साथ जान दे दी। मिली जानकारी अनुसार
महना गांव निवासी 14 साल की लड़की कक्षा 10 की छात्रा है। छात्रा का गांव के ही 15 साल के दूसरे धर्म के लड़के से प्रेम संबंध था।

यह लड़का ग्यारहवीं का छात्र था। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा की दोनों ने एक साथ जीने मरने की ठान ली। शनिवार देर रात लड़की ने
अपने घर में दुपट्टे के फंदे से झूल और लड़के ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। लड़की और लड़का दोनों ही बहुत गरीब
परिवार से हैं।

हड़बड़ाहट में लड़के के परिजन ने शव को बिना पुलिस को सूचना दिए दाह संस्कार कर दिया। जबकि लड़की को कब्रिस्तान में मिट्टी देने ले जाते वक्त पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं घटना के बाद से ही लड़की का पिता फरार है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी जमानिया सुरेश शर्मा ने घटना के बारे लोगों से जानकारी ली और
मामले की छानबीन में जुट गए। प्रेमप्रसंग के कारण किसी बात को लेकर नाबालिग प्रेमी युगल ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जान दे दी है। लड़की के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि लड़के के शव की छानबीन कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *