UP- फिरोजाबाद में ट्रक से टकराई कार, दिल्ली से प्रयागराज जा रहे 5 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला की हालत गंभीर है। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। जहां कार सवार दिल्ली से लखनऊ होकर प्रयागराज जा रहे थे। फिरोजबाद के थाना नसीरपुर इलाके में एक ट्रक हाइवे पर खड़ा था।
तभी कार ट्रक से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार तेज थी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जख्मी महिला की हालत गंभीर है। मरने वाले दो परिवार से हैं।
रविनेश और पत्नी रूबी पांडेय, बेटा लक्ष्य पांडेय, साली प्रियंका और उसके २ बच्चों के साथ अपनी पत्नी का इलाज कराने गए थे। जिसमें पांचों की मौत हो गई। जबकि प्रियंका जख्मी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद।