यूपी: प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा, कंटेनर और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर, 9 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में नौ लोगों की मौत की हो गई। घटना लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर स्थित पराग नगर में हुई है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर हुई है।
हादसा इतना भीषण था कि गैस कटर से काटकर कर मृतकों के शव निकाले गए। मृतकों में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई, जिनमें पांच पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।
जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है, जिसे लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। मिली जानकारी अनुसार यह सभी लोग स्कॉर्पियो से हरियाणा से बिहार जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि मृतक बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद