यूपी: गोरखपुर में पेड़ बना खूनी संघर्ष की जड़, मां-बेटे की हुई हत्या, आठ गिरफ्तार, दो फरार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पोखरी गांव में रविवार सुबह पेड़
काटने को लेकर दो सगे भाइयों अरविंद दुबे और राजेश दुबे में विवाद
हो गया। राजेश पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर अरविंद
की पत्नी हेमलता (50) और बेटे हर्ष (23) की हत्या कर दी।

इस
दौरान हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। दरअसल, राजेश और
अरविंद के बीच संपत्ति का विवाद पिछले कई महीनों से चल रहा था।
एक पक्ष का कहना था कि पेड़ उसकी जमीन में है, जबकि दूसरा पक्ष
अपनी जमीन में पेड़ होने का दावा कर रहा था।

संपत्ति विवाद का यह
झगड़ा खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और दो लोगों की हत्या कर दी
गई। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त सहित 8 लोगों की गिरफ्तारी की है।
पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई शुरू कर
दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *