UP Weather Chance of rain in the state between 29 to 31 May

यूपी मौसम अर्लट: 29 से 31 मई के बीच प्रदेश में बारिश की संभावना

29 से 31 मई के बीच समूचे उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में बादल छाएंगे और गर्जना के
साथ बारिश देखने को मिलेगी। गौरतलब है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में सामान्य से 5 दिन पहले 17 मई को मॉनसून का आगमन हो चुका है।

केवल दिल्ली और एनसीआर ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में अधिकांश इलाके भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। उत्तर पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री से भी ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। प्री-मॉनसून सीज़न के दौरान या यूं कहें कि 2020 में दिल्ली और एनसीआर में लू का यह पहला झटका है।

पिछले 8 से 9 दिनों से दिल्ली का मौसम शुष्क बना हुआ है। पिछले 4 दिनों से दिल्ली में गर्म और शुष्क हवाएँ चल रही हैं, जिससे तापमान में वृद्धि और प्रचंड गर्मी बढ़ती जा रही है। इस भीषण गर्मी बढ़ते प्रदूषण में 29-30 मई से कुछ कमी आने की उम्मीद की जा सकती है।

उत्तर भारत के पहाड़ों पर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आएगा जिससे दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *