UPSRTC में 21700 पदों पर भर्ती की तैयारी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम में खाली पदों पर भर्ती होने जा
रही है। CM योगी के आदेश के बाद निगम प्रशासन ने खाली पदों
का ब्यौरा तैयार किया है।
निगम में क, ख, ग और घ वर्ग के करीब
21,700 पद खाली हैं। इन पदों को भर्ती शुरू करने का प्रस्ताव भेजा
गया है।
शासन से दिशा-निर्देश मिलते ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
प्रदेश में 73,000 कर्मचारियों की जरूरत है, अभी कुल 51,000
कर्मचारी तैनात हैं।