भारत में ताजमहल देखने जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

दोस्तों आपको बता दे की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा से पहले अहमदाबाद में झुग्गी-बस्तियों के सामने दीवार खड़ी करने संबंधी खबरों के बीच उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने ”आगरा में यमुना को स्वच्छ अविरल बनाने के लिए” गंगनहर से पानी देने का फैसला किया है।

दोस्तों इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप यमुना किनारे बने ताज को देखने के साथ यमुना किनारे का भी जायजा ले सकते हैं। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति को यमुना का जल स्वच्छ नजर आए, इसके लिए यमुना में गंगा जल छोड़ा गया है। हरिद्वार से बुलंदशहर आ रही कोट एक्सकेप के माध्यम से 500 क्यूसेक गंगाजल छोड़ा गया है।

फोगाट ने कहा, ”विभाग की कोशिश है कि गंगाजल की यह मात्रा यमुना में 24 फरवरी तक निरंतर बनी रहे।” अमेरिकी राष्ट्रपति के 24 से 26 फरवरी तक भारत यात्रा पर आने की योजना है। इस दौरान वह राजधानी दिल्ली सहित गुजरात के अहमदाबाद और उत्तर प्रदेश के आगरा भी जा सकते हैं।

अहमदाबाद में वह ‘हाउडी मोदी’ जैसे एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे जबकि आगरा में ताजमहल का दीदार करेंगे। ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप की यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *